बांसगांव: बांसगांव क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ट्रॉली से टकराई कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार, 3 लोगों की हुई मौत
बांसगांव इलाके मे पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे के आसपास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली मे घुस गई। हादसे मे तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। सभी प्रयागराज में कुंभ स्नान कर लौट रहे थे। नेपाल के रहने वाले सभी श्रद्धालु बिहार से गाड़ी बुक कर प्रयागराज गए थे।