बांसगांव: महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन की गोबरहिया मोड़ के पास खड़े ट्रक से हुई टक्कर, चार लोग घायल, 2 गंभीर
महाकुंभ से स्नान कर वापस घर लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन गाड़ी गगहा थाना क्षेत्र के गोबरहिया मोड़ के पास खड़ी ट्रक में भिड़ंत होने से चालक समेत चार पहिया वाहन में चार श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा पर ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा सोमवार की सुबह में हुआ है।