बांसगांव: कौड़ीराम के पास चवरिया फोरलेन पर प्राइवेट बस और ट्रक में हुई टक्कर, बस ड्राइवर हुआ घायल
गोरखपुर जनपद में गगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कौड़ीराम के पास स्थित चवरिया फोर लेन पर रविवार की सुबह बड़हलगंज की तरफ से गोरखपुर जा रही एक प्राइवेट बस व गोरखपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक मे आमने सामने से टक्कर हो गया। बताया जा रहा है कि बस में कुल 34 यात्री सवार थे और सभी सभी सुरक्षित है। टक्कर होने के बाद बस के ड्राइवर को चोट आई है जो खतरे से बाहर है।