भरथना: लवेदी के अटा गांव में पांच दिन से लापता मोनू चौहान का शव कुएं में मिला, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
लवेदी थाना क्षेत्र के अटा गांव से पांच दिन पहले लापता हुए 28 वर्षीय मोनू चौहान पुत्र समरथ सिंह का शव रविवार पीपरीपुरा-चंद्रपुरा मार्ग स्थित कुएं में उतराता मिला। भाई संदीप चौहान ने शव की पहचान की। सूचना पर लवेदी थाना प्रभारी गौरव कुमार पुलिस वल के साथ पहुंचे और फायर टीम की मदद से कुएं से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।