कोडरमा: बिरहोर कॉलोनी वार्ड-02 में उपायुक्त ऋतुराज का निरीक्षण, बिरहोर जनजाति के विकास की दिशा में अहम कदम
झुमरीतिलैया नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 02 स्थित बिरहोर कॉलोनी में वर्षों से मुख्यधारा से वंचित बिरहोर जनजाति और उनके परिवारों के सर्वांगीण विकास हेतु जिला प्रशासन द्वारा ठोस पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को उपायुक्त श्री ऋतुराज द्वारा बिरहोर मोहल्ला का दौरा कर विकासात्मक कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया गया।