कोडरमा: आकांक्षी प्रखंड की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने बेहतर कार्य निष्पादन के निर्देश दिए
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत सभी प्रकार के इंडिकेटर पर बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि आकांक्षी प्रखंड के सभी केटेगरी से संबंधित आकलन करते हुए प्रगति सुनिश्चित की जाए.