कोडरमा: झामुमो महासचिव ने सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के दिए निर्देश
महासचिव ने कोडरमा परिसदन में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच और पार्टी के बढ़ते जनाधार पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश में बहुत जल्द संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग झामुमो के विचारधारा से जुड़ सकें।