मानपुर: पलझा मे 3 किमी लंबा रास्ता बना कीचड़ का दलदल,ग्रामीणो को आवागमन मे परेशानी,पंचायत सचिव ने बजट न होने का दिया हवाला
Manpur, Umaria | Sep 6, 2026 जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पलझा मे करीब 3 किलोमीटर लंबा पहुंच मार्ग की हालत बदहाल है। ग्राम पंचायत पलझा में बंधा टोला से चंदवार तक के इस रास्ते पर लगातार बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ और दलदल हो गया है। इससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।प्रभारी सचिव ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर विभागीय और उच्च अधिकारियों को चिट्ठी लिखी गई है।