नीम का थाना: नीमकाथाना के दीपपुरा मे ज्वैलर्स से मारपीट लूट के मामले मे कार्यवाही की मांग ग्रामीणों ने एसपी को सौपा ज्ञापन
नीमकाथाना जिला पुलिस अधीक्षक से मिले दीपपुरा ककराना के ग्रामीण मारपीट, किडनैप, डकैती लूट मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीण एसपी दफ्तर पहुंचे । चार दिन बीत जाने के बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर है। दीपपुरा मुख्य बाजार में स्थित जगदंबा ज्वैलर्स के मालिक के साथ हुई लूट की घटना के बदमाशों को शिध्र गिरफ्तार करने की मांग की।