ज्ञानपुर: ज्ञानपुर पुलिस लाइन में सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल सफलतापूर्वक हुई संपन्न, डीएम और एसपी रहे मौजूद
भदोही के ज्ञानपुर पुलिस लाइन में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, इस दौरान जिलाधिकारी शैलेश कुमार पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पूरे अभ्यास की लगातार निगरानी की गई, डीएम ने कहा कि ऐसे अभ्यास प्रशासनिक तैयारी को और मजबूत करते हैं, वहीं एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सभी अधिकारियों व जवानों की सक्रियता व सजकता की सराहना की है।