ज्ञानपुर: गिरधरपुर में कांग्रेस कार्यालय में मासिक बैठक, संगठन सृजन और सम्मेलन को लेकर हुई चर्चा
जिला कांग्रेस कार्यालय गिरधरपुर में कांग्रेस के नेतृत्व पर 11 मई को ब्लॉक अभोली के गंगा रामपुर में जिला स्तरीय संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारी और जिम्मेदारी पदाधिकारी को बैठक के दौरान सौपी गई, बैठक के दौरान 100 दिन में बूथ स्तर पर संगठन का पुनर्गठन भी किया जाएगा, बैठक में भारी संख्या में पदाधिकारी रहे।