ज्ञानपुर: लक्ष्मणपट्टी में पुलिस ने लैपटॉप चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
भदोही। थाना ज्ञानपुर क्षेत्र के पनईपुर लक्ष्मणपट्टी में घर में सेंध लगाकर की गई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी साजन सरोज को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी किया गया लैपटॉप बरामद हुआ है। वादिनी ने बताया था कि वह 9 दिसंबर को मुंबई गई थीं, इसी बीच 15 दिसंबर की रात आरोपी साजन व संतोष सरोज ने जेवर, लैपटॉप व ₹15,000 नकद चोरी किए थे।