ज्ञानपुर: भदोही जिले में 12 स्थानों पर होगी आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल
आपदा प्रबंधन को लेकर बुधवार को जिले के 12 स्थानों पर माक ड्रिल कराई जाएगी। स्कूल, कॉलेज, तहसील परिसर और पुलिस लाइन में यह अभ्यास किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड, अग्निशमन, एनसीसी, स्काउट-गाइड व स्वास्थ्य विभाग के सदस्य आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास करेंगे।