ज्ञानपुर: ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंवरगंज में युवक के आत्महत्या मामले में पत्नी सहित 4 लोग हुए गिरफ्तार
थाना ज्ञानपुर क्षेत्र में ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी, सास, ससुर और साले के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें हरिहरनाथ मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में रीता देवी, जयपत्ती देवी, बृजलाल गौतम और ओमप्रकाश गौतम शामिल हैं।