गंगापुर: पंचायत समिति के सभागार में भरतपुर संभाग के संभागीय आयुक्त साँवरमल वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
राज्य सरकार की गुड गवर्नेंस की मंशा के अनुरूप समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित हुई।जिले में संचालित समस्त योजनाओं की विभागवार समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट ली एवं समीक्षा बैठक के पश्चात आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई कर उनके त्वरित निस्तारण के लिए संभागीय आयुक्त द्वारा जिला स्तरीय जनसुनवाई की गई।