गंगापुर: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी के खेल मैदान के प्रांगण में आयोजित हुआ 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी के खेल मैदान के प्रांगण में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालय और ब्लॉक लेवल पर योग दिवस मनाया गया। सुबह 7:00 से 8:00बजे तक योगाभ्यास किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कई मुद्राओं में योग करवाया ।भरतपुर संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, डीएम डॉ गौरव सैनी मौजूद रहे।