गंगापुर: ग्राम पंचायत बिदरख्या (रेती) के सभागार में रात्रि चौपाल में संभागीय आयुक्त ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं
गंगापुर सिटी आमजन की समस्याओं की सुनवाई व उनके त्वरित निस्तारण के लिए भरतपुर संभाग के संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने ग्राम पंचायत बिदरख्या (रेती) के सभागार में रात्रि चौपाल के दौरान जनसुनवाई आयोजित की गई।जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल23परिवाद प्राप्त हुए। अवैध कब्जा, शमशान भूमि के अतिक्रमण, रास्ते का प्रकरण, सड़क निर्माण प्रकरण शामिल हैं।