गंगापुर: 10वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर डीएम डॉ गौरव सैनी ने अधिक से अधिक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल जिलेवासियों से अपील
राज्य सरकार के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगापुर सिटी के खेल मैदान के प्रांगण में प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। डीएम डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयुर्वेद विभाग को नोडल विभाग बनाया। वहीं आयुर्वेद चिकित्सक डॉ.लखनलाल मीना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया।