बडोनी: ग्राम बरधुवां: राशन न देने पर शासकीय दुकान के सचिव से मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा
Badoni, Datia | Jul 8, 2025 बसई थाना क्षेत्र ग्राम बरधुवां में राशन ने देने पर सचिव के साथ 03 लोगों ने मारपीट कर शासकीय कार्य मे बाधा पहुँचाई। जिसको लेकर बसई पुलिस ने 03 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। घटना 07 जुलाई सुबह की है। पुलिस ने आज मामला दर्ज किया हैं। रविवार की शाम 05 बजे पुलिस ने बताया कि पीड़ित सचिव रामनरेश लोधी ग्राम बरधुवां शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर राशन बाट रहा था।