बडोनी: पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे जिगना, ₹37.5 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवन के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Badoni, Datia | Jul 6, 2025 मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एक दिवसीय दौरे पर रविवार की दोपहर साढ़े 03 बजे के आसपास दतिया के ग्राम जिगना पहुँचे। वहीं इस दौरान पूर्व ग्रहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा का ग्रामीणों के द्वारा फूलमाला व पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। पूर्व ग्रहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा पर ग्रामीणों ने जमकर पुष्पवर्षा की।