बडोनी: बबीना फायरिंग रेंज के पास थाना बसई पुलिस और आर्मी की संयुक्त टीम ने की तलाशी
Badoni, Datia | Jul 4, 2025 बसई पुलिस एवं बबीना आर्मी की संयुक्त टीम द्वारा बबीना फील्ड फायरिंग रेंज के अंतर्गत आने वाले थाना बसई क्षेत्र के ग्राम बरधुवाँ, जैतपुर, ककोड़ा, सांकुली एवं नयाखेड़ा में शुक्रवार शाम 04 बजे से सघन सर्चिंग एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान दतिया एसपी वर्मा के निर्देशन में बड़ोनी एसडीओपी विनायक शुक्ला एवं आर्मी मेजर एच. एस. हुड्डा के नेतृत्व में हुआ।