बडोनी: ग्राम पंचायत लरायटा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 120 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Badoni, Datia | Jul 7, 2025 ग्राम पंचायत लरायटा में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने सोमवार की सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक स्वास्थ शिविर लगाया गया। इस शिविर में जिला अस्पताल से शिशु रोग विशेषज्ञ, मेडिसीयन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ शामिल हुए। इस शिविर में 120 मरीजों ने अपनी जांच कराई। डॉक्टरों ने भी उन्हें स्वस्थ संबंधी सलाह दी और उनका चेकअप कर दवाइयां दी।