बडोनी: ग्राम सांकुली में महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़, बसई थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज
Badoni, Datia | Jul 5, 2025 बसई थाना क्षेत्र के ग्राम सांकुली में एक महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में बसई पुलिस ने एक युवक पर मामला दर्ज किया है। शनिवार की सुबह 11 बजे बसई पुलिस ने बताया कि 03 जुलाई की रात्रि 30 वर्षीय महिला को जब अपने घर पर सो रही थी। तभी उसी के गाँव के एक युवक ने उसके साथ घर मे घुसकर छेड़छाड़ की महिला के शोर मचाने पर वह घर से भाग गया।