शिवहर: जिले की बागमती नदी के जलस्तर में गिरावट शुरू, जलस्तर पर रखी जा रही है नजर
जिले से बहने वाली बागमती नदी के जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई है. गिरावट शुरू होने के बावजूद भी अभी भी जलस्तर खतरे के निशान के करीब है. इसके बावजूद भी जिला प्रशासन लगातार जलस्तर पर नजर रख रही है. एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि गिरावट शुरू हो गई है फिर भी बागमती विभाग के सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है और हर घंटे की रिपार्ट मांगा है।