शिवहर: श्यामपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि श्यामपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवाल एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर श्यामपुर भटहां थाना पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पहचान भोरहां गाव निवासी सवालाख राय के रूप में हुई है।