शिवहर: बुधवार की देर रात तरियानी के लोहसुरका में भूसा के घर में लगी आग, हजारो रुपये की संपत्ति जलकर हुआ राख
जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात तकरीबन 11 बजे तरियानी थाना क्षेत्र के लहसुरका में भूसा के घर में आग लगने से एक घर जलकर पूरी तरह से राख हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल अग्निशमन वाहन पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पा ली है. आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है. अगलगी की घटना में हजारो रुपए की सम्पत्ति जलकर राख हो गई है।