शिवहर: सड़क पर जल जमाव को लेकर शिवहर पिपराही SH- 54 पर मेसोढा के पास सड़क पर आगजनी व बांस बल्ला से घेरकर किया गया जाम, आवागमन ठप
पिपराही के मेसोढा में कई महीनो से सड़क पर जल जमाव को लेकर आज गुस्साए ग्रामीणों ने शिवहर पिपराही SH-54 पर मेसोढा गांव के पास सड़क पर आगजनी, बास बल्ले से घेरकर सड़क जाम कर दिया है. जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गई है. सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गई है. ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क से जल जमाव को हटाया जाए व नाला को दुरुस्त की जाए।