शिवहर: डुमरी कटसरी प्रखंड के मनरेगा भवन में प्रमुख सरिता देवी ने पंचायत समिति व जनप्रतिनिधि के साथ किया बैठक
प्रमुख सरिता देवी की बैठक में अंचल कार्यालय से जुड़े समस्या पर चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधि ने प्रमुख को कहा कि दाखिल खारिज का निष्पादन समय से नहीं किया जाता है. अंचल कार्यालय का एक मामला का उजागर करते हुए बताया गया की खाता 307 खेसरा 1183 रकबा 15 डिसमिल है. जमाबंदी में 47 डिसमिल चल रहा है. जबकि खतियान 17 डिसमिल का है. बैठक में अधिकारी को कई दिशा निर्देश दी है।