शिवहर: डीएम ने पुरनहिया प्रखंड के सरकारी अस्पताल, स्कूल का किया जांच, दिए कई दिशा निर्देश
डीएम पंकज कुमार ने पुरनहिया पीएचसी का जांच किया है. जिसमें अनुपस्थित डॉक्टर से स्पष्टीकरण पूछा गया है. वहीं ओपीडी में आए मरीजों की संख्या जांच की तथा अस्पताल के दवाई के स्टॉक बारे में जानकारी ली है. अस्पताल परिसर में साफ सफाई के बारे में निर्देश दिया है. उसके बाद डीएम ने पुरनहिया प्रखंड की सभी आठ पंचायत के स्कूल, आंगनबाड़ी, मनरेगा योजना का जांच किया है।