चोरी की शिकायत करने वाले दो भाइयों से मारपीट का आरोप
गया जिले के पंचानपुर थाना क्षेत्र के टेपा गांव में चोरी की शिकायत करने वाले कुंदन पासवान और उसके भाई गुलशन पासवान के साथ पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा है। कुंदन के अनुसार, शनिवार शाम आवेदन में सुधार के बहाने दोनों को थाने ले जाकर बेल्ट व शर्ट उतरवाकर पीटा गया और चोरी स्वीकार करने का दबाव बनाया गया। पीड़ित परिवार ने टिकारी एसडीपीओ से शिकायत की, जिसके बाद दोनों भाइयों को छोड़ा गया। सूचना पर पूर्व मंत्री अनिल कुमार पीड़ित के घर पहुंचे और एसडीपीओ से निष्पक्ष जांच की मांग की। एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि लिखित शिकायत मांगी गई है ! #bdbiharjharkhand #BiharPolice #viralvideo