*ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसलिंग का ट्रेड यूनियन (ऐक्टू) के नेतृत्व में "आउटसोर्स वर्कर्स यूनियन बिहार" का गठन*
*रणविजय कुमार, प्रेमचंद कुमार सिन्हा को 15 सदस्यीय संयोजन समिति का बनाया गया संयोजक।*
*2 दिसंबर को विधान सभा के समक्ष प्रदर्शन की घोषणा। प्रदर्शन, दमन-लुट और उत्पीड़नकारी आउटसोर्स प्रथा की समाप्ति व ऐसे सभी कामगारों की सेवा का नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा, ससमय उचित न्यूनतम मजदूरी व सभी श्रम कानूनों का सरकारी विभागों में सख्ती से पालन की गारंटी की मांग पर होगा।*
*5 नवंबर को PMCH- NMCH से बकाया मजदूरी की मांग पर काम से हटाए गए वार्ड अटेंडेंट कर्मी को काम पर वापस लेने और बकाया मजदूरी भुगतान की मांग पर अधीक्षक व विभाग प्रमुख के खिलाफ आंदोलन का प्रस्ताव पारित।*
*सरकारी स्कूलों से काम से हटाए गए आउटसोर्स रात्रि प्रहरी, स्वच्छता कर्मी को पुनः काम पर वापस लेने, बकाया का तत्काल भुगतान करने की मांग।*
*बैठक को खेग्रामस महासचिव धीरेन्द्र झा, स्कीम वर्कर्स नेत्री शशि यादव, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स महासचिव एस के शर्मा, महासंघ गोप गुट अध्यक्ष रामबली प्रसाद, महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने प्रमुख रूप से किया संबोधित।*
पटना, 1 नवंबर 2026.
ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसलिंग का ट्रेड यूनियन, (ऐक्टू) के आह्वान पर केंद्र व राज्य सरकार के सभी विभागों, संस्थानों, बोर्ड - निगमों व कारपोरेट सेक्टर में आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से नियोजित कार्यबलों की एक राज्य स्तरीय बैठक आहूत की गई।
राज्यस्तरीय बैठक पटना के आर ब्लॉक स्थित ईपीएफ कार्यालय के निकट ऐक्टू राज्य कार्यालय में देर शाम संपन्न हुआ। ऐक्टू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडेरेशन राष्ट्रीय महासचिव एस० के० शर्मा की अध्यक्षता व ऐक्टू महासचिव रणविजय कुमार के संचालन में संपन्न हुआ। बैठक में पूरे राज्य के करीब 15 जिलों से स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत पीएमसीएच,एनएमसीएच के वार्ड अटेंडेंट, एम्स के स्वच्छता कर्मी, शिक्षा विभाग अंतर्गत पांच जिलों से रात्रि प्रहरी व स्वच्छता कर्मी, आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े करीब 7 जिलों के कामगार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा व बिहार के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के रात्रि सुरक्षा प्रहरी विभिन्न विभागों के चालक, कंप्यूटर शिक्षक, केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय से जुड़े पटना एयरपोर्ट के आउटसोर्स आदि कामगारों ने सैंकड़ों की संख्या में हिस्सा लिया।
बैठक में खेग्रामस महासचिव धीरेन्द्र झा, स्कीम वर्कर्स नेत्री शशि यादव, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स महासचिव एस के शर्मा, ऐक्टू राज्य महासचिव रणविजय कुमार, महासंघ गोप गुट अध्यक्ष रामबली प्रसाद, महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय आपदा मित्र एसोसिएशन राज्य अध्यक्ष रौशन यादव, संतोष केशरी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे तथा उक्त नेताओं ने आज हुए बैठक को प्रमुख रूप से संबोधित किया।
आउटसोर्स वर्कर्स की अपनी स्वतंत्र राज्यस्तरीय यूनियन बनाने को लेकर ऐक्टू द्वारा आहूत बैठक में ऐक्टू महासचिव रणविजय कुमार द्वारा पेश किए गए अनेकों प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। सर्वसम्मत पारित प्रस्ताव में यूनियन का नाम आउटसोर्स वर्कर्स यूनियन बिहार नाम रखा गया। बैठक से इस नई यूनियन को संयोजित करने हेतु 15 सदस्यीय संयोजन समिति गठित किया गया, ऐक्टू महासचिव रणविजय कुमार एवं महासंघ गोप गुट महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा को इस संयोजन समिति का संयुक्त संयोजक बनाया गया। आज की बैठक से अन्य सर्वसम्मत पारित प्रस्ताव में दमन-लुट और उत्पीड़नकारी आउटसोर्स प्रथा की समाप्ति व ऐसे कार्यरत सभी कामगारों की सेवा का नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा व सामाजिक सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा नियमन बनाने , ससमय उचित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान, ईपीएफ , इएसआई , ग्रेच्युटी , बोनस की शर्तिया प्राप्ति , सभी श्रम कानूनों का सरकारी विभागों व निजी क्षेत्रों में सख्ती से पालन आदि मांग पर आगामी विधान सभा सत्र के दौरान *2 दिसंबर को विधान सभा के समक्ष प्रदर्शन करने, मजदूरी व बकाया की मांग पर पीएमसीएच-एनएमसीएच कामगारों तथा सरकारी स्कूलों से काम से हटाए गए आउटसोर्स स्वच्छता कर्मी व रात्रि प्रहरियों को पुनः काम पर वापस लेने,बकाया का तत्काल भुगतान करने की मांग पर प्रबंधन और विभाग प्रमुख के खिलाफ आगमी 5 नवंबर को प्रदर्शन, आंदोलन का प्रस्ताव पारित हुआ* ।
बैठक को संबोधित करते हुए धीरेन्द्र झा, शशि यादव ने आउटसोर्स प्रथा को कंपनी राज कायम करने वाला व्यवस्था करार दिया साथ ही मजदूरों की गुलामी का दस्तावेज बताया , नेताओं ने कहा कि आउटसोर्स प्रथा की समाप्ति में ही मजदूरों की मुक्ति है, सरकार को आउटसोर्स नियोजन प्रथा समाप्त कर सरकार द्वारा स्वयं नियोजन नीति को लागू करना होगा,उन्होंने आउटसोर्स वर्कर्स यूनियन बिहार को आउटसोर्स प्रथा की समाप्ति के संघर्ष का प्रतिनिधि यूनियन बनाने का आह्वान किया ।
ऐक्टू महासचिव सह आउटसोर्स वर्कर्स यूनियन संयोजक रणविजय कुमार, एस के शर्मा,प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने *बिहार के समस्त आउटसोर्स मजदूरो से आगामी 2 दिसंबर को विधान सभा के समक्ष होने वाले प्रदर्शन में हजारों हजार की संख्या में हिस्सा लेने और 5 नवंबर को पीएमसीएच अधीक्षक के खिलाफ प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया*।
*रणविजय कुमार*
राज्य महासचिव ,ऐक्टू बिहार सह संयोजक,आउटसोर्स वर्कर्स यूनियन बिहार
Samastipur, Samastipur | Nov 4, 2026