*संत पॉल एकेडमी में बच्चों ने बनाई आकर्षक रंगोली, प्रतिभा ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध*
*धनतेरस, दीपावली एवं छठ के अवसर पर रंग-बिरंगी रंगोलियों से सजा विद्यालय परिसर*
समस्तीपुर, 4 नवंबर 2026
शहर के विवेक-विहार मुहल्ला स्थित संत पॉल एकेडमी में धनतेरस, दीपावली एवं छठ के अवसर पर स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक एवं मनमोहक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी रंगोलियों ने विद्यालय परिसर को उत्सवी रंगों से सराबोर कर दिया।
एक ओर 10वीं कक्षा की छात्रा श्रेया राय, माही कुमारी, सुप्रिया कुमारी, सृष्टि झा, अनुभूति प्रिया, दामिनी दिक्षित ने लक्ष्मी मां की आकर्षक रंगोली बनाई वहीं दूसरी ओर 9वीं कक्षा की छात्रा आरोही, स्नेहा, अनीशा, अनुष्का, निहारिका, कहकशां ने दीप जलाती महिला की तस्वीर बनाकर लोगों को हतप्रभ कर दिया। कक्षा 8वीं की छात्रा वैष्णवी, आर्या, सनम खातून, आरोही,अदिति रंजन "अल्पना" का आकर्षक तस्वीर बनाई। कक्षा 7वीं की अर्पिता, सोनम, स्मृति, समृद्धि, सिमरन, मनीषा ने लक्ष्मी मां की तस्वीर बनाई। कक्षा 6वीं की सोम्या सुमन, तनूश्री, भूसरा अशरफ़, शिवांशी, अराध्या राज ने हाथी एवं कमल की तस्वीर बनाई जबकी 5वीं कक्षा की प्रिति, संध्या, देविका, सृष्टि, विक्टोरिया, आराध्या आदि ने दीप जलाती महिला की आकर्षक तस्वीर बनाई।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रवीण कुमार, मनीष कुमार, प्राचार्य संजय कुमार, शिशिर कुमार, अमरनाथ कुमार, दीपू कुमार, व्यवस्थापक संतोष कुमार आदि बताया कि रंगोलियों में बच्चों की कलात्मक सोच, कल्पनाशीलता और हुनर की झलक देखने को मिली। बच्चों ने धनतेरस, दीपावली, एवं छठ की खुशी और उमंगों को रंगों के माध्यम से व्यक्त करने के लिए रंगोली बनाई हैं। इससे त्योहार की सुंदरता और भी बढ़ जाती है। शिक्षिका बंदना कुमारी एवं अर्चना शरण ने कहा कि रंगोली का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परम्परा को जीवित रखना, घर-आंगन को सुंदर बनाना तथा सुख, समृद्धि और खुशहाली का संदेश देना है।
बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक कलाकृतियों को देखकर शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य लोग आश्चर्यचकित रह गए। विद्यालय में उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन से बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं त्योहारों के प्रति उत्साह और रचनात्मक अभिरुचि को बढ़ावा मिला।