अपडेट
🚨 BIG BREAKING: युवक रोहन कुमार के लापता होने पर SH-88 पर बवाल, टायर जलाकर प्रदर्शन; 4 घंटे से सड़क जाम, वरीय अधिकारी के आने पर अड़े ग्रामीण
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर दक्षिण पंचायत अंतर्गत समर्था टोला बनघरा निवासी रोहन कुमार (पिता जितेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ मुन्ना सिंह) के कल शाम से लापता होने के बाद इलाके में आक्रोश भड़क उठा है। युवक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दलसिंहसराय–रोसड़ा मुख्य मार्ग SH-88 को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया है। आक्रोशित लोग सड़क पर टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
पिछले करीब चार घंटे से जारी सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित है। प्रदर्शनकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जब तक वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में ठोस पहल नहीं करते, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा।
इधर, विभूतिपुर पु