शाजापुर में गुरुवार सुबह खाद के टोकन न मिलने से नाराज किसान कलेक्टर बंगले पहुंच गए। टंकी चौराहे स्थित सोसाइटी में तकनीकी समस्या के कारण किसानों को खाद के लिए टोकन नहीं मिल पा रहे थे। बाद में नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया और उन्हें टोकन दिलवाए, जिसके बाद उनका गुस्सा शांत हुआ।