फुलेरा मु. सांभर: किशनगढ़ रेनवाल चोंमू सड़क मार्ग पर बीती रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया, नकदी और अन्य सामान चुराया
किशनगढ़ रेनवाल कस्बे में बीती रात चोरों ने पुलिस गश्त को धत्ता बताते हुए 3 दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। चोर यहां से गल्ले में नगदी व अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की।