फुलेरा मु. सांभर: शाहपुरा में मंडी तिराहे पर गाड़ी में बैठे बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, सूचना के बाद पुलिस पहुंची
शाहपुरा इलाके में मंडी तिराहे पर आज दोपहर में गाड़ी में बैठे बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना के बाद शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस बुजुर्ग व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक की शिनाख्त हनुमान सहाय के रूप में हुई