कोटा से बड़ी खबर: नयापुरा में युवक की हत्या, इलाके में हड़कंप
कोटा। नयापुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मृतक की पहचान मुजाहिद हुसैन के रूप में हुई है, जो ऑटो चालक बताया जा रहा है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एमबीएस अस्पताल के ऑटो स्टैंड पर मृतक और आरोपी के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी भी ऑटो चालक है। विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। आरोपी की तलाश जारी है।
Ladpura, Kota | Sep 15, 2026