कोटा के गुमानपुरा थाना इलाके में थाने से महज कुछ दूरी पर फाइनेंस कर्मचारी यासीन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने थाने के सामने वाली गली में यासीन को घेरकर मारपीट की और इसी दौरान एक आरोपी ने उसके पेट में चाकू मार दिया। घायल यासीन को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार यासीन पहले दादाबाड़ी वक्फ नगर में रहता था, जहां उसके पड़ोसियों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। शुरुआती जांच में स्कूटी फाइनेंस से जुड़ा विवाद भी सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।
Ladpura, Kota | Sep 15, 2026