बस्ती: लालगंज थानाक्षेत्र के परसांव निवासी 27 वर्षीय पंकज का शव पेड़ से लटकता मिला
Basti, Basti | Apr 16, 2025 बस्ती जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के परसांव निवासी 27 वर्षीय पंकज पुत्र स्व लल्लू अज्ञात कारणों से बीती रात घर के बगल मौजूद पेड़ से रस्सी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला। परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनरहा लेकर पहुंचे जहां पर जांच उपरांत डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।