बस्ती: मुंडेरवा थाना क्षेत्र में जन सेवा केंद्र में हुई चोरी मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Basti, Basti | Apr 16, 2025 बस्ती पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि मुंडेरवा थाना क्षेत्र में जन सेवा केंद्र से ताला तोड़कर चोरी के मामले में मुंडेरवा थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से तीन लैपटॉप, तीन मोबाइल के साथ 6000 रुपए भी पुलिस ने बरामद किया है।