बस्ती: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे आम के पेड़ से टकराई, लालगंज थाना क्षेत्र के मरवटिया मोड़ की घटना
Basti, Basti | Apr 16, 2025 बस्ती जिले के मरवटिया मोड पर अनियंत्रित कार सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई, पेड़ में टकराने की वजह से कर क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चालक समेत दो लोग घायल हो गए सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाल कर अस्पताल भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार बरात से वापस घर जा रहे थे घटना बुद्धवार को लगभग सुबह 8:30 की बताई जा रही है।