बस्ती: कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटकता मिला एक विवाहिता का शव
Basti, Basti | Apr 16, 2025 बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटकता हुआ 27 वर्षीय विवाहिता का शव मिला है। शव को कुंडी से लटकता देख परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।