बस्ती: अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने देर रात कलवारी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, दिए जरूरी दिशा निर्देश
Basti, Basti | Apr 16, 2025 ASP ओम प्रकाश सिंह द्वारा थाना कलवारी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, CCTNS कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, वाहन, व परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उपस्थित सभी अधिकारी,कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी कर लंबित विवेचनाओं के निस्तारण का निर्देश दिया।