लखनपुर: ग्राम चांदो में जमीन के फर्जी रजिस्ट्री मामले में पीड़ितजन ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंहदेव से की मुलाकात
कुछ दिनों पूर्व ग्राम चाँदो में एक आदिवासी व्यक्ति मसत राम मझवार के ज़मीन के कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में आज पीड़ित जन ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंहदेव से सौजन्य मुलाकात की जहाँ ज़मीन के फर्जी रजिस्ट्री में जल्द कार्यवाही कराने की मांग की गई। ब्लॉक अध्यक्ष ने न्याय दिलाने की बात कही।