करहल: करहल क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
करहल थाना क्षेत्र निवासी विकास पांडे ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके साथ मामूली कहासुनी होने पर दबंगों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से मारपीट कर दी। जिसको लेकर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर राजू खान, राजू की पत्नी, लालाराम खा और राजू की ताई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।