करहल थाना क्षेत्र के घिरोर चौराहे स्थित ई रिक्शा की दुकान में अज्ञात चोरों ने नई और पुरानी ई रिक्शा की बैटरी को चोरी कर लिया है। वहीं दुकान संचालक के द्वारा थाने में पहुंच अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत की गई। वहीं करहल थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।