नबीनगर: कजराइन गांव से पुलिस ने शराब मामले में फरार एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एनटीपीसी खैरा थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के कजराइन गांव से शराब मामले में फरार एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त उसी गांव निवासी सत्येंद्र चौधरी है. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार राकेश ने शुक्रवार की शाम 4:00 बजे जानकारी दी है. बताया कि उस व्यक्ति पर शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज थी, जो फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.