नबीनगर: भरौन्धी ताड़ बारा रोड से पुलिस ने 216 बोतल देशी टनाका शराब के साथ एक बाइक किया ज़ब्त, एक शराब तस्कर गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के भरौन्धी ताड़ बारा रोड से 216 बोतल देशी टनाका शराब के साथ एक बाइक जब्त किया है. मौके पर से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब तस्कर झारखंड राज्य के पलामू जिला के जपला थाना क्षेत्र के पुरंदर बीघा गांव निवासी विशाल कुमार यादव है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शनिवार की शाम 4:00 बजे जानकारी दी है.