अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने एडीएम को सोंपा ज्ञापन
चूरू सोमवार को मंत्रालयिक कर्मचारियों ने पंचायती राज विभाग के कथित पक्षपातपूर्ण रवैये और लंबित मांगों को लेकर प्रदेश के 16 हजार मंत्रालयिक कर्मचारियों ने आर-पार के आंदोलन की चेतावनी दी है। और मुख्यमंत्री के नाम एडीएम अर्पिता सोनी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कनिष्ठ लिपिक भर्ती-2013 की जांच के नाम पर उनकी मांगों को पिछले दो वर्षों से दबाया जा रहा है। संगठन ने जॉब-चार्ट जारी करने, ग्रेड-पे 3600 करने, अंतर-जिला तबादले खोलने, पदोन्नति के पद बढ़ाने और अतिरिक्त प्रभार बंद करने सहित कई मांगें रखीं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और विभाग की होगी। इस अवसर जिला अध्यक्ष बबलू कड़वासरा, प्रदेश संयोजक मंडल विजेंद्र पूनिया, कोषाध्यक्ष कोजूराम गोदारा, जिला महामंत्री नवनीत चौधरी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणजीत सहाराण, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील सरावग, सरस्वती सियाग, संरक्षक पवन जोशी, उपाध्यक्ष रामचंद्र पूनिया, प्रदेश प्रतिनिधि नानूराम, संगठन मंत्री महावीर सिंहमार, सचिव जगदीश दायमा, प्रवक्ता भंवरलाल मेघवाल, मीडिया प्रभारी लोकेश फगेड़िया, जिला संयोजक प्रह्लाद भार्गव, जितेंद्र सिंह, कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र तंवर, महिला मंत्री कविता, विधि सलाहकार बीरबल, अनुशासनिक प्रभारी किशन सिंह राठौड़, बलवीर सिंह राठौड़, दिनेश पुनिया, साबिर अली, सुमित सिहाग, गोविंद शर्मा, दलीप बालाण, किशन दानोदिया, रतन लाल, धर्मेंद्र मीणा, देवकरण सहित अनेक मंत्रालय कर्मचारी उपस्थित थे। #ChuruNews
#RajasthanNews #MinistryEmployees
#AdversityMovement #मंत्रालयिक_आंदोलन
#PanchayatiRaj #GradePay3600
#JobChart #JuniorClerkRecruitment2013
#RajasthanEmployees #CMORajasthan
#BhajanlalSharma #RajasthanGovernment
#Churu #ChuruNews #RajasthanNews #मंत्रालयिक_कर्मचारी #PanchayatiRaj #GradePay3600 #ज्ञापन #ArpitaSoniADM #ChuruUpdate #RajasthanGovernment
Churu, Churu | Jun 8, 2026