स्व. वीरेंद्र यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर झुग्गी-झोपड़ियों में राशन वितरण
नारायणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश नाई बूंटिया के नेतृत्व में सेवा कार्य, गोवंश को खिलाए फल और सब्जियां
चूरू। स्वर्गीय वीरेंद्र यादव की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष में नारायणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश नाई बूंटिया के नेतृत्व में एक अनूठी सेवा पहल की गई। इस अवसर पर चूरू पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया गया।
राशन पाकर झुग्गी-झोपड़ी के निवासियों के चेहरों पर एक अलग ही मुस्कान और संतोष देखने को मिला। बस्ती के सभी लोगों ने इस मानवीय कार्य के लिए राशन वितरण करने वाली पूरी टीम का आभार जताते हुए साधुवाद प्रकट किया।इस सेवा कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे भाजपा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने सुरेश नाई बूंटिया की इस मुहिम को बेहद शानदार और अनुकरणीय बताते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी दिवंगत आत्मा की स्मृति में जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस पुण्यतिथि के अवसर पर केवल मानव सेवा ही नहीं, बल्कि गौ सेवा का भी एक अद्भुत और अनोखा उदाहरण देखने को मिला। टीम द्वारा बेसहारा गोवंश को बड़े चाव से ताजे फल और हरी सब्जियां खिलाकर सेवा का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान संदीप यादव, रोहिताश मीणा, रामजी, सोनू सैन, बाबू सैनी, जीतू सैन, किस्तूरीचंद फौजी, बाबू लुहार, रफीक मिस्त्री, टोनी शेखावत, विकास यादव, दीपक सेहला, सरपंच जंगशेर खान, राहुल नायक, टीनू कड़वासर, मुकेश कड़वासर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने स्व. यादव को नमन करते हुए इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग दिया।
Churu, Churu | Jun 8, 2026